द फॉलोअप डेस्क
रांची में सेना में नौकरी दिलाने का लालच देकर पैसा वसूलने वाले आरोपी का खुलासा हुआ है। आर्मी इंटेलिजेंस और नामकुम पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बृजेश चौबे है। आरोपी के पास से पुलिस को भारी मात्रा में मार्कशीट, मेडिकल कार्ड, गोपनीय दस्तावेज समेत कई अन्य प्रमाण पत्र मिले हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाशी में लग गई है।

सदर अस्पताल परिसर में पकड़े गए दो आरोपी
मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईपीएस रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रत्येक अभ्यर्थी से बहाली के नाम पर 50 हजार लिया करता था। इसका फिटनेस टेस्ट नामकुम अस्पताल में चल रहा है। यह भर्ती परिक्रिया 1 जुलाई से 9 जुलाई तक हुई थी। उन्होंने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने सदर अस्पताल परिसर में दो युवक को पकड़ा है। जिसका नाम नकुल कुमार चौधरी और राजदेव महथा है। पुलिस के पूछने पर उन्होंने बताया कि दोनों अपने रिश्तेदार की सेना में भर्ती कराने के लिए मेडिकल जांच के लिए पहुंचे हैं। पुलिस को उनपर शक हुआ तो उनकी तलाशी ली। दोनों का पास से सेना में भर्ती के दस्तावेज समेत मोबाइल से भर्ती कराने संबंधित जाटा बरामद किए गए हैं।

गिरोह में शामिल हो सकते हैं आर्मी के लोग
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की सेना भर्ती कराने के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने उनके रातू स्थित घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने दर्जनों अभ्यर्थियों के मार्कशीट समेत कई चीजें बरामद किए। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि आर्मी इनपुट संभावना जताई जा रही थी कि मामले में सेना के लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N